Ranchi: बोकारो के नया मोड़ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने में शामिल चार नाबालिग को पुलिस निरुद्ध कर लिया है. आरोपी के पास से एक देशी रिवॉल्वर, बाईक (JH09BK 0165) और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को नया मोड के पास ड्यूटी पर तैनात टैफिक पुलिसकर्मी दिलीप कुमार सिंह सेक्टर 12 मोड़ के तरफ से एक बाईक पर सवार 4 युवक को रूकने का इशारा किया, तो युवकों ने गाड़ी रोककर गाली-गलौज एवं हाथा पाई करने लगा. आरोपी को जब पकड़ने का प्रयास किया तो एक युवक ने जान मारने के नियत से तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वही बाईक सवार चारो युवक फरार हो गया.

मामले को लेकर बोकारो यातायात थाना में तैनात दिलीप कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर बीएस सिटी थाना (काण्ड संख्या 259/25) में मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए बोकारो एसपी ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन को एक टीम बनाकर घटना में शामिल युवकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी के निर्देश पर छापामारी टीम घटना में शामिल 4 विधि विरुद्ध बालकों को निरूद्ध किया गया. निरूद्ध एक विधि विरूद्ध के पास से एक देशी रिवाल्वर, एक के पास से घटना में प्रयुक्त बाईक को बरामद किया गया गया. चारो को बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed