Ranchi: लातेहार पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा 209 की संयुक्त टीम ने 20 लाख के इनामी भाकपा माओवादी रीजनल कमेटी सदस्य रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू को गिरफ्तार किया है. लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के रहने वाले नक्सली रविन्द्र गंझू को बेतर ओपी क्षेत्र के हेसला बांझी टोला गांव के बाहर जंगल से पकड़ा गया. पिछले 30 सालों से माओवादी संगठन से जुड़ा था. उसके खिलाफ राज्य के विभिन्न थानों में 154 मामले दर्ज हैं. रविन्द्र गंझू पर झारखंड सरकार 15 लाख का इनाम घोषित किया था. वही एनआईए 5 लाख घोषित किया था. चंदवा, गुमला और लोहरदगा एरिया में सक्रिय रविद्र गंझू लेवी वसूली, विकास कार्यों में बाधा और सुरक्षा बलों पर हमले में शामिल रहा है. नक्सली के पास से एक AK-56, 2 मैगजीन, 180 गोली, एक ऑटोमैटिक पिस्टल, दो मैगजीन, 12 गोली, एक देशी राइफल, 21 गोली, .303 के 16 गोली और पाउच पुलिस ने बरामद किया है.

लातेहार एसपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लातेहार पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा 209 की संयुक्त टीम ने SPECIALOPS-KANTI के तहत कार्रवाई करते हुए 20 लाख के इनामी माओवादी रीजनल कमेटी सदस्य रविन्द्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया. रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू को बेतर ओपी के हेसला बांझी टोला गांव के बाहर जंगल से पकड़ा गया. पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि वह अपने सहयोगियों के साथ इस क्षेत्र में छिपा हुआ है. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से 1 AK-56 राइफल, 180 जिंदा कारतूस, 1 ऑटोमैटिक पिस्टल, 1 देशी राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया.

रविन्द्र पिछले 30 वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा था. वह चंदवा, गुमला और लोहरदगा में लेवी वसूली और विकास कार्यों में बाधा डालने जैसी घटनाओं में शामिल था. उसके खिलाफ राज्य भर में 154 कांड दर्ज हैं. रविन्द्र गंझू 19 जवानों के अलावे 18 ग्रामीणों की हत्या का आरोपी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *