Patna: बक्सर जिले क डुमराँव स्थित राहुल मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अवैध हथियार और शराब के साथ पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में डुमरांव थाना क्षेत्र के तिवारी टोला के रहने वाले प्रकाश कुमार मिश्रा उर्फ भीम, राजगढ़ के रहने वाले राहुल कुमार उर्फ दशरथ कुमार और औद्योगिक थाना क्षेत्र के उपाध्यापुर के रहने वाले वशिष्ठ जी तिवारी का नाम शामिल है. मौके पर से एक देशी कट्टा, तीन गोली, 75 एमएल शराब और 5 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार मिली सूचना पर डुमराँव एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी की गई. छापामारी में 3 युवक शराब पीते पकड़े गए. पुलिस को देखकर एक आरोपी हथियार छिपाकर भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया. तलाशी में देशी कट्टा, गोली, शराब बरामद हुई. इस संबंध में डुमराँव थाना (कांड 181/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *