Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय में ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय के आवेदन प्राप्ति केंद्र और ‘सहयोग पथ’ का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में कुल 129 आवेदन दर्ज किए गए, जिनमें से 100 आवेदक उपस्थित हुए और उनके मामलों का मौके पर निष्पादन किया गया. मुख्यमंत्री ने कहा कि “समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी सहयोग कार्यक्रम का लक्ष्य पूर्ण होगा.” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान 30 दिन के अंदर सुनिश्चित किया जाए. जो अधिकारी शिथिलता बरतेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आवेदन में दस्तावेजों की कमी होने पर सीधे अस्वीकार न किया जाए, बल्कि आवेदक को नोटिस देकर मौका दिया जाए. सीओ-बीडीओ स्तर पर निष्पादन पर एसडीओ, डीसीएलआर और डीएम नजर रखें. प्रमंडलीय आयुक्त और विभागीय सचिव भी समीक्षा करें.

सोलर योजना और पेंशन पर जोर

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सोलर योजना के व्यापक प्रचार का निर्देश दिया. 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 126 यूनिट से अधिक पर आर्थिक लाभ मिलेगा. दूरस्थ गांवों को सोलर विलेज बनाया जाएगा. साथ ही लंबित पेंशन आवेदनों का निष्पादन कर अगले माह की 10 तारीख तक राशि देने का निर्देश दिया.

लाभार्थियों ने जताया आभार

जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, सीवान, अररिया, भागलपुर, पश्चिम चंपारण सहित कई जिलों के लाभार्थियों ने समस्याओं के समाधान पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, मुख्य सचिव, डीजीपी सहित सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी जिलों के जिलाधिकारी जुड़े.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *