Ranchi:  दुमका एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जरमुण्डी एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पगवारा पहाड़ के पास छापामारी कर 3 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी में मुनताज अंसारी उर्फ लखपतिया, रिजवान अंसारी और फिरोज अंसारी उर्फ ठेपुआ का नाम शामिल है. तीनों आरोपी हंसडीहा थाना क्षेत्र के सिंघनी का रहने वाला है. आरोपी के पास से 4.49 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुमका एसपी को सूचना मिली कि पगवारा पहाड़ के पास कुछ युवक ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन कर रहे हैं. एसपी के निर्देश पर जरमुण्डी एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल बना. छापेमारी टीम जैसे मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर भागने लगा. भाग रहे आरोपी मुनताज अंसारी उर्फ लखपतिया, रिजवान अंसारी और फिरोज अंसारी को खदेड़कर पकड़ा गया. तलाशी में तीनों के पास से अलग-अलग मात्रा में ब्राउन शुगर मिली. गिरफ्तार मुनताज अंसारी का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है. उस पर हत्या, आर्म्स एक्ट और NDPS Act के तहत पहले से 4 मामले दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *