Patna: बिहार एसटीएफ और जैतपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जैतपुर डकैती कांड में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया. जैतपुर ओपी (सरैया थाना कांड सं0-53/23) में दर्ज मामले में फरार चल रहे मिथिलेश कुमार उर्फ विक्की गोसाई को पारु थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण और फरार/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी चल रही है. इसी अभियान के तहत विक्की गोसाई को पकड़ा गया. मिथिलेश कुमार उर्फ विक्की गोसाई का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पारू, चोरीपारू, मोतीपुर और कांटी थाना में पांच मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *