Patna: सुपौल में गणपति मैरेज हॉल के पीछे स्थित अर्धनिर्मित मकान में वारदात को अंजाम देने जुटे 8 अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सुपौल थाना क्षेत्र के फुलेन्द्र कुमार, बलराम कुमार, अभय कुमार, अशोक कुमार, विक्रम यादव, रंजीत कुमार, राजकुमार मुखिया और किसनपुर थाना क्षेत्र के सुभाष कुमार का नाम शामिल है. मौके पर से एक देशी कट्टा, दो देशी पिस्टल, दो गोली, तीन मोबाइल और 2500 रूपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सदर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि नगर परिषद क्षेत्र के गणपति मैरेज हॉल के पीछे स्थित एक अर्धनिर्मित पक्का मकान में कुछ संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ एकत्रित होकर आपराधिक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम योजनाबद्ध कार्रवाई करते छापामारी के दौरान 8 आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के क्रम में 1 देशी कट्टा, 2 देशी पिस्टल, 2 गोली, तीन मोबाइल एवं 2500 बरामद किया गया. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अवैध एवं आपराधिक गतिविधियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपी हथियारों की खरीद-बिक्री, आपराधिक षड्यंत्र की योजना तैयार करने तथा क्षेत्र में विभिन्न आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के उद्देश्य से उक्त स्थान पर एकत्रित हुए थे. मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों एवं गिरोह से जुड़े व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी संकलित की जा रही है. साथ ही उनकी गिरफ्तारी एवं पूरे नेटवर्क के उद्भेदन के लिए मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है. राजकुमार मुखिया, अशोक कुमार, फुलेन्द्र कुमार और विक्रम यादव का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी क विरुद्ध सात मामला विभिन्न थाना में दर्ज है.
