Patna: खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में पुलिस और ग्रामीण के बीच विवाद में फायरिंग का मामला सामने आया है. दरअसल मानसी थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम मानसी थाना क्षेत्र के नोनहा निवासी कुख्यात अपराधी सुभाष यादव गिरफ्तार किया. सुभाष यादव किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार गोली लेकर घुम रहा था.  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुभाष यादव को मानसी थाना लाये जाने के दौरान रास्ते में ही ग्राम श्रीनगर के पास अपराधी को छुड़ाने के लिए 8-10 अज्ञात ने ग्रामीण सड़क को जाम करते हुए विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की गई. इस क्रम में कुछ कर्मियों को हल्की चोट भी आई एवं आत्मरक्षार्थ में एक गोली हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी को थाना लाया गया. सुभाष यादव को मानसी थाना पर लाने के पश्चात् पुनः ज्ञात हुआ कि कुछ लोगों ने पुलिस पर अनरगल आरोप लगाते हुए सड़क को बाधित किया है. जिसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्र का मार्ग अवरूद्ध हुआ है. सूचना पर पुनः मानसी थाना पुलिस दल-बल के साथ पहुँचकर स्थितियों को सामान्य किया एवं रोड जाम करने वाले लोगों को चिन्हित किया है. इस पूरे प्रकरण में कुछ ऐसे असामाजिक तत्वों की भी पहचान की गई जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस पूरे कियाकलाप में शामिल रहा. तीनों घटनाक्रम से संबंधित अबतक तीन अलग-अलग औपचारिक प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed