Ranchi: खुंटी के मारंगहादा मोड़ के नजदीक 36 लाख का डोडा साईको थाना पुलिस ने बरामद किया है. बिहार नंबर के मारुति वैन में 12 बोरा में लोड कर बाहर ले जाने तैयारी थी. चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खूँटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि कुछ डोडा तस्कर छोटे वाहन से अवैध डोडा का परिवहन कर सायको धाना क्षेत्र होकर बाहर ले जाने के फिराक में है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एक टीम कार्रवाई करते हुए मारंगहादा मोड़ के समीप एक मारूति भान (बीआर14एच-2122) से 12 बोरा में 242 किलोग्राम डोडा चूर्ण पकड़ा गया. वाहन का चालक भागने में सफल रहा. इस संदर्भ में सायको थाना (काण्ड संख्या-25/2025) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed