Ranchi: झारखंड ट्रेजरी घोटाला मामले में मुख्य आरोपी में शामिल बोकारो में तैनात लेखापाल का सहयोगी होमगार्ड जवान को सीआईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी एसपी कार्यालय के एकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त था. उसके खाते में 1.06 करोड़ की संदिग्ध लेन-देन भी मिला है. गिरफ्तार आरोपी होमगार्ड जवान सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह बोकारो थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
सरकार के आदेश पर बोकारो में दर्ज ट्रेजरी से अवैध राशि निकासी मामले में सीआईडी (काण्ड संख्या 06/26) ने मामला दर्ज किया है. वही मामले के अनुसंधान के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी जवान सतीश कुमार से गिरफ्तार किया. पूर्व से गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय का सहयोगी था. गिरफ्तार आरोपी के खाते में लगभग 1.06 करोड़ की सदिग्ध राशि का लेन-देन मिला है. सीआईडी कार्रवाई करते हुए 43 लाख की राशि को फ्रीज कर दिया है.
