Patna: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया अंचल कार्यालय में तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी डाटा एंट्री ऑपरेटर राज कुमार मिश्र बेतिया अंचल कार्यालय में तैनात है. आरोपी से पूछताछ के बात मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी के विशेष न्यायालय पेश किया गया. जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

क्या है पूरा मामला

परिवादी बालेश्वर कुमार ने निगरानी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप था कि डाटा एंट्री ऑपरेटर राज कुमार मिश्र जमाबंदी का लॉक खोलने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है. शिकायत मिलने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया. सत्यापन में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण मिला. प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर निगरानी थाना (कांड सं0-073/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. मंगलवार को धावादल ने अंचल कार्यालय बेतिया में जाल बिछाकर कार्रवाई की. आरोपी राज कुमार मिश्र को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए कार्यालय परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के समय टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *