Patna: पथ निर्माण विभाग ने समस्तीपुर में पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के संरेखण में बदलाव की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. सचिव पंकज कुमार पाल ने साफ किया कि किमी 48+000 से 53+000 के बीच अलाइनमेंट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. भूमि अधिग्रहण मूल स्वीकृत संरेखण के अनुसार ही हो रहा है.  सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना को पूरी पारदर्शिता और नियमों के तहत समय पर पूरा किया जाएगा. जनता से अपील है कि भ्रामक खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें.

सचिव ने बताया

कोई बदलाव नहीं: किमी 48 से 53 के बीच अलाइनमेंट में जीरो डेविएशन है. 06.03.2026 की 3A अधिसूचना भी जनवरी 2025 में मंजूर मूल अलाइनमेंट पर ही आधारित है.

कैसे तय हुआ रूट: सामाजिक-आर्थिक कारकों, तकनीकी व्यवहार्यता और IRC गाइडलाइंस के आधार पर रूट तय हुआ. MoRTH सचिव, NHAI अध्यक्ष और DG की संरेखण समिति ने 15 जनवरी 2025 को मंजूरी दी थी.

KSR कॉलेज सुरक्षित: कॉलेज की मुख्य बिल्डिंग को कोई नुकसान नहीं। एक्सप्रेसवे में केवल कुछ खाली जमीन अधिग्रहित हो रही है.

कम से कम विस्थापन: मौजूदा अलाइनमेंट से सिर्फ 65 घर/दुकान प्रभावित हो रहे हैं. मिडिया में दिखाए गए वैकल्पिक रूट से 200+ ढांचे टूटते और बड़े पैमाने पर विस्थापन होता.

मैप गलत: मिडिया में दिखाया गया संरेखण मैप तथ्यों पर आधारित नहीं है. आरोप निराधार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *