Patna: सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के मामले में दरभंगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लहेरियासराय थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) ईशु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लहेरियासराय के पर्यवेक्षी अधिकारी से इसकी जांच कराई गई. पर्यवेक्षी अधिकारी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई कि लहेरियासराय थाना (कांड संख्या-254/26) में दर्ज मामले की अनुसंधानकर्ता प्र०पु०अ०नि० ईशु रानी द्वारा कांड के आरोपी युक्त को लाभ पहुंचाने की नीयत से बातचीत की जा रही थी. जांच रिपोर्ट के आलोक में अनुसंधान के दौरान आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप सही पाए जाने पर ईशु रानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए सामान्य जीवन यापन भत्ता पर भेज दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय ‘पुलिस केन्द्र, दरभंगा’ बनाया गया है.
