Patna: दो समुदाय के बीच गाली-गलौज के बाद झड़प हो गया. इसमे चार घायल हो गया. जिसमे एक कि स्थित गंभीर है. वही मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन को हिरासत में लिया है. मामला सारण
जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र स्थित कराह दरगाही टोला गांव का है.
जानकारी के मुताबिक बीती रात बनियापुर थाना क्षेत्र के कराह दरगाही टोला में दो समुदायों के बीच आपसी कहासुनी एवं गाली-गलौज के उपरांत झड़प हो गया. इसमे दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए. जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बनियापुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया. घायलों में से एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया.
वही घटना की सूचना पर बनियापुर थाना पुलिस टीम सदर व एकमा एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुँच स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद मौके पर डीएम, एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. और आवश्यक दिशा निर्देश दिया. दिए गए।
वही झड़प में शामिल दोनों पक्षों से 3 लोगो को हिरासत में लिया गया है. घटनास्थल एवं आस-पास के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलो की प्रतिनियुक्ति की गयी है. घटना से जुड़ी सभी बिन्दुओं की जाँच की जा रही है.
