Patna: जन्म तिथि सही करने के एवज में रिश्वत लेते नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीसीएम को निगरानी की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. नालंदा जिले क नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात आरोपी प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) मंजीत प्रसाद को 10,000 रूपये रिश्वत लेते कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया है.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार बॉबी कुमारी पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था कि आरोपी बीसीएम के द्वारा इनके आधार कार्ड पर जन्म तिथि गलत अंकित या, आधार कार्ड में सुधार करवाकर जमा करने के उपरान्त कार्यालय अभिलेख में जन्म तिथि को सही करने, ऑन-लाईन करने एवं जिला अभिलेख में भी सुधार करवाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो आरोप की पुष्टि की गई. इस संबंध में पटना स्थित निगरानी थाना (कांड सं0-035/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधानकर्ता के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात प्रखण्ड सामुदायिक उत्प्रेरक (बीसीएम) मंजीत प्रसाद इनके कार्यालय कक्ष से गिरफ्तार किया गया. आरोपी से पूछताछ के बाद पटना स्थित विशेष न्यायालय पेश किया गया. जिसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
