Ranchi: पाकुड़ पुलिस ने एक अज्ञात हत्याकांड का महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है. लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा चटकम जंगल में मिले सड़े-गले शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने हत्या में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल पत्थर भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी में जलिया पहाड़िया और धर्मा पहाड़िया का नाम शामिल है. दोनो आरोपी लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

क्या था मामला

मामले की जानकारी देते हुए पाकुड़ एसपी ने बताया कि 28 मई को लिट्टीपाड़ा थाना सिमलौंग ओपी क्षेत्र के ग्राम बड़ा चटकम स्थित जंगल में एक शव पड़े होने की सूचना मिली. इस पर लिट्टीपाड़ा थाना (कांड सं० 27/26) में मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की टीम घटनास्थल पहुंची, जहां शव सड़ी-गली अवस्था में मिला. जिसकी पहचान गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के राजाभीठा निवासी सुनील पहाड़िया के रूप में हुई. एसआईटी ने मानवीय सूचना, तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी कर 48 घंटे के अंदर हत्या में शामिल दोनों आरोपियों को दबोच लिया. दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है. उनकी निशानदेही पर घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी जब्त किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed