Patna: वैशाली के पानापुर गौराही स्थित आम के बगीचा में युवक की हत्या का खुलासा करते हुए सदर थाना पुलिस दो आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. एक माह पूर्व हुए मारपीट का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपी में प्रियाशु राजा और राजू कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी क निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के पानापुर गौराही स्थित आम के बगीचा में चन्द्रालय निवासी ऋषि कुमार को कॉल के माध्यम से बुलाकर कुछ अपराधिर्यो ने गोली मारकर हत्या कर दिया. इस संबंध में सदर थाना (कांड सं0-300/26) में मामला दर्ज किया गया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर-01 के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम 06 घंटे के भीतर ही हत्या के मुख्य आरोपी प्रियांशु राजा एवं राजु कुमार को गिरफ्तार किया. साथ ही गोली चलाने वाले आरोपी प्रियांशु राजा के निशानदेही पर घटनास्थल पर छिपाकर रखे हुए हथियार को बरामद किया गया. आरोपी और मृतक के बीच एक माह पूर्व वर्चस्व की लड़ाई को लेकर विवाद में मारपीट हुई थी. इसी को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. अन्य आरोपी की पहचान हो गयी है जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed