Patna: प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति के लिए जमुई के सिकन्दरा नगर कार्यपालक पदाधिकारी के साथ स्वच्छतासाथी को एसयूवी ने गिरफ्तार किया है. नगर कार्यपाल पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्थतासाथी सोनू कुमार को 50,000 रूपये रिश्वत लेते हुए एसयूवी ने रंगे हाथ नगर पंचायत कार्यालय से गिरफ्तार किया है.

एसयूवी के एडीजी पंकज कुमार दाराद ने बताया कि शिकायतकर्ता राजेश कुमार मिश्रा ने एसयूवी में शिकायत दर्ज कराया गया था कि आरोपी नगर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार एवं स्वच्छतासाथी सोनू कुमार प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति के लिए एक लाख से अधिक रूपये की रिश्वत की माँग करता है. एसयूवी  जब शिकायत का सत्यापन कराया तो आरोपी नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं स्वच्छतासाथी ने परिवादी राजेश कुमार मिश्रा को कहा गया कि जब तक 50,000 रूपये नही दीजिएगा तब तक प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन को स्वीकृत नहीं करूंगा. जमुई जिले के सिकन्दरा में 12 वार्ड हैं, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये आवेदन किया गया था. सिकन्दरा के वार्ड संख्या-03 में लगभग 60 आवेदकों ने आवेदन किया था. वार्ड पाषर्द राजेश कुमार मिश्रा से नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि प्रति आवेदक 2500 रूपया उसे रिश्वत के रूप में देना होगा तभी वह आवास योजना को स्वीकृत करेगा. पैसा नहीं देने की स्थिति में आवेदन को नगर कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा अस्वीकृत कर दिया जाएगा. उसी राशि की पहली किस्त 50,000 रूपया रिश्वत के रूप में स्वीकार करते हुए नगर कार्यपालक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में नगर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार और स्वच्छतासाथी सोनु कुमार के विरुद्ध एसयूवी थाना (कांड संख्या-16/26) में मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर नगर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार एवं स्वच्छतासाथी सोनु कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन को स्वीकृत करने के एवज में 50,000 रूपये रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed