Patna: केनरा बैंक के कैश वैन से 25 लाख लूट में शामिल 25 हजार का इनामी अपराधी पप्पू यादव को एसटीएफ ने जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी पप्पू यादव उर्फ पिन्टू यादव घोसी थाना क्षेत्र के सुजातपुर का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात एसटीएफ की एक विशेष टीम ने घोसी थाना (काण्ड सं0 526/25) में दर्ज मामले में टॉप 10 अपराधियों में शामिल एवं 25 हजार रुपये से घोषित इनामी अपराधी पप्पू यादव उर्फ पिन्टू यादव को घोसी थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी मार्च 2017 में बोधगया के केनरा बैंक के कैश वैन से 25 लाख रुपये लूट मामले में शामिल था. गिरफ्तार अपराधी पप्पू यादव के विरुद्ध जहानाबाद, पटना, नालंदा एवं गयाजी जिला के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट एवं पुलिस पर हमला के आठ मामले दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed