Patna: वर्दी पहनकर पुलिस वाहन के सामने भोजपुरी गाने पर रील बनाने वाले के विरुद्ध वैशाली के सहदेई थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को सहदेई थाना क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. जिसमें एक युवक पुलिस वर्दी पहनकर पुलिस वाहन के सामने भोजपुरी गाने पर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा था. स्थानीय चौकीदार एवं आसपास के लोगों से सत्यापन कराया गया. जिसके क्रम में वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान सहदेई थाना क्षेत्र के रामगंज के रहने वाले रोशन कुमार के रूप में की गई. जांच में पाया गया कि आरोपी बिना किसी वैध प्राधिकरण के पुलिस वर्दी धारण कर वीडियो बनाना एक संज्ञेय अपराध है. इस संबंध में सहदेई थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
