Patna: दिल्ली के द्वारका में बिहारी युवक की मौत पर मुख्यमंत्री ने मुआवजा का ऐलान किया है. द्वारका में पुलिसकर्मी ने बिहार के दो युवकों को गोली मार दिया. इसमें एक युवक की मौत हो गई थी. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतक के परिवार को 8 लाख के मुआवजे का एलान किया है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिल्ली के द्वारिका जिला स्थित जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में बिहार के खगड़िया जिला के रहनेवाले मजदूर की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने इस घटना को काफी दुखद बताया है. मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग से मृतक के आश्रित को 4 लाख रूपये तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 4 लाख रूपये कुल 8 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
बता ते कि जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में शनिवार रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मार दिया. मृतक की पहचान पांडव कुमार और घायल की पहचान कृष्ण के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि आरोपी कॉन्स्टेबल नशे युवकों से भीड़ लगाने का कारण पूछा और गाली गलौज करने लगा. जब विरोध किया तो गोली चला दिया. मृतक पांडव कुमार उत्तम नगर की प्रजापति कॉलोनी में रहकर जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था.
