Ranchi: झारखंड ट्रेजरी घोटाला मामले में सीआईडी ने कार्रवाई करते हुए एकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है. एएसआई अशोक कुमार भंडारी बोकारो एसपी कार्यलय के एकाउंट सेक्शन में प्रतिनियुक्त था. आरोपी पूर्व से गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय का सहयोगी था. कौशल कुमार पाण्डेय के खाता से अशोक कुमार भंडारी के खाता में लगभग 50 लाख रूपयें का हस्तानांतरण हुआ है तथा इनके द्वारा कौशल कुमार पाण्डेय के सहयोग से गलत तरीके से कमान निर्गत कर उक्त कमान से टीए बिल की निकासी की जाती थी. जिसके माध्यम से वर्ष 2020 से अभी तक कुल 1.11 करोड से ज्यादा की राशि की निकासी इनके बैंक खाता के माध्यम से कि गई है.
