Ranchi: गढ़वा पुलिस ने 5 घंटे के अंदर अपहरण की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए L&T कंपनी में पाइप फिटर मुरारी तिवारी को सकुशल बरामद कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने 7.5 लाख की फिरौती मांगी थी और स्कैनर से 30 हजार ले भी लिए थे. पुलिस के दबिश के बाद बदमाश अपहृत को छोड़कर फरार हो गए. 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी में शेख अंसार और नदीम खान का नाम शामिल है. दोनो आरोपी मझिआंव थाना क्षेत्र का रहने वाला है. अपहृत मुरारी तिवारी ने बताया कि 3 मई को वह समगा के पास काम कर रहे थे. तभी करीब 02:30 बजे एक सफेद बोलेरो से आए 06 अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया और साढ़े सात लाख रुपये की फिरौती मांगी. परिजनों से स्कैनर से 30,000 रुपये मंगवाया गया.

क्या है मामला

3 मई को गढ़वा एसपी को सूचना मिली कि L&T कंपनी में कार्यरत मुरारी तिवारी का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया है और फिरौती की मांग की जा रही है. एसपी के निर्देश पर श्री बंशीधर नगर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित की गई. तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मझिआंव थाना क्षेत्र के ग्राम-चंदना में छापेमारी की गई. वहां से शेख अंसार और नदीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने मुरारी तिवारी के परिजनों से स्कैनर के माध्यम से 30,000/- रुपये लिए थे. अन्य अपराधियों के नाम भी बताए. इस संबंध में धुरकी थाना (कांड सं0-66/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed