Patna: शिवहर पुलिस ने नशा तस्करी के एक आरोपी को छुड़ाने के आरोप में टाईगर मोबाईल में तैनात सिपाही नवलेस कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उन्हें जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा. जांच में सिपाही नवलेस कुमार का आचरण संदिग्ध पाया गया. थाना प्रभारी शिवहर द्वारा लिखित प्रतिवेदन एसपी शिवहर को सौंपा गया, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवहर एसपी ने नवलेस कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया. एसपी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी और अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. शिवहर पुलिस आम जनता की सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर है.

क्या है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को शिवहर थाना क्षेत्र के बवाली चौक के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को स्मैक और गांजा के साथ पकड़ा था. इस सूचना पर थाना प्रभारी ने जांच शुरू की. जांच के दौरान टाईगर मोबाईल में तैनात सिपाही नवलेस कुमार ने थाना प्रभारी को फोन पर बताया कि “अनेकों ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को मुझसे छुड़ा लिया गया है”. लेकिर जांच में सिपाही नवलेस कुमार का आचरण संदिग्ध पाया गया. इसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed