Patna: बबरगंज थाना की छापेमारी से जुड़े वायरल वीडियो मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच के बाद तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी और चालक सिपाही अमित कुमार को कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा विभागीय नियमों के उल्लंघन के आरोप में निलंबित कर दिया गया है.

क्या है मामला

बबरगंज थाना की छापेमारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो के आधार पर भागलपुर एसएसपी ने जांच कराई. जांच में तत्कालीन थानाध्यक्ष दिव्या कुमारी और चालक सिपाही अमित कुमार की लापरवाही सामने आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *