Patna: मुजफ्फरपुर एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बरियारपुर थाना पुलिस ने सफलता हासिल की है. मंगलवार को भसौन-बाजी चौक के पास से हथियार और गोली के साथ एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया. समस्तीपुर जिले क बंगरा थाना क्षेत्र के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी अभिषेक कुमार के पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में बरियारपुर थाना (कांड सं.119/26) में मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ में अभिषेक ने कई संगीन अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. मुशहरी और सकरा थाना क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र और लॉकेट की छिनतई, राहगीरों से मोबाइल और बाईक लूट, हथियार के बल पर लूटपाट, 2 जुलाई को हुई लूट की एक अन्य घटना में भी भूमिका कबूल की. अभिषेक कुमार शातिर अपराधी है. आरोपी के विरुद्ध बंगरा, बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम ताजपुर, मुसरीघरारी, बलिगाँव और सकरा थाना में मामला दर्ज है.
