Patna: हथियार बरामदगी के क्रम में अपराधी ने झाड़ी में छुपाकर रखे हथियार से पुलिस पर की फायरिंग कर दी. हालांकि पुलिस जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की जिसमे गोली लगने से आरोपी जख्मी हो गया. जिसका इलाज चल रहा है. पुलिस मौके पर से 1 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 2 गोली और 2 खोखा बरामद किया है. वही जख्मी अपराधी निखिल कुमार गया जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के रूपसपुर का रहने वाला है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात बिहार एसटीएफ की टीम एवं नवादा जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिसुआ थाना (कांड संख्या 436/25) में वांछित अपराधी निखिल कुमार को गया जिला के शहरी क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी के विरूद्ध नवादा, अरवल एवं गया जिला के थानों में हत्या का प्रयास, डकैती एवं आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है.
गिरफ्तार अपराधी निखिल कुमार के स्वीकारोक्ति ब्यान में बताया गया कि घटना में प्रयुक्त हथियार को हिसुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी बाबा मझवे के झाड़ी में छुपाकर रख गया है. हथियार की बरामदगी के क्रम मे अपराधी निखिल कुमार छल से पुलिस बल पर झाड़ी में छुपाकर रखे हथियार से फायरिंग किया गया. पुलिस बल द्वारा आत्म-रक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अपराधी निखिल कुमार गोली लगने से घायल हो गया.
बता दे कि 25 जुलाई को निखिल कुमार सहयोगी के साथ मिलकर हिसुआ बाजार स्थित इलेक्ट्रिक दुकानदार निरज प्रकाश लाल के दुकान एवं उनके घर पर लूट-पाट करने के क्रम में फायरिंग एवं मारपीट कर इलेक्ट्रिक दुकानदार निरज प्रकाश लाल को जख्मी कर दिया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed