Ranchi: झारखंड सीआईडी ने जेपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में जेएसएससी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है. सीआईडी ने सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा है कि प्रारंभिक परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी 30 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 के बीच पेपर-1 एवं पेपर-2 की ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराएं. जिनके पास कार्बन कॉपी नहीं है, वे रोल नंबर के साथ अनुपलब्धता का कारण बताकर व्हाट्सएप/ई-मेल कर सकते हैं.
क्या है पूरा मामला
सीआईडी से मिली जानकारी के अनुसार यह अनुरोध सीआईडी थाना (कांड संख्या-16/26) में दर्ज मामले के अनुसंधान के तहत किया गया है. यह मामला जेपीएससी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़ा है. जिसकी जांच सीआईडी कर रहा है. अभ्यर्थी कार्बन कॉपी की पीडीएफ या फोटो इन माध्यमों से भेज सकते हैं. व्हाट्सएप: 9934309058 ई-मेल: complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in
