Patna: खगड़िया एसपी के निर्देशन में अवैध हथियारो के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने ग्राम जंगली मंडल टोला करपी वार्ड नं-13 में चल रही 4 अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दो महिला समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में गौतम मंडल, सिंदू मंडल उर्फ सन्नू मंडल, दोनो पिता- रामपति मंडल, बिजली कुमारी और रुकमणी देवी का नाम शामिल है. चारो आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मौके पर से 20 देशी कट्टा का बेस, 21 बैरल, 1 अर्धनिर्मित बेस, 4 ड्रिल मशीन, 13 ग्राइंडर मशीन, 7 देशी पिस्टल, 2 चुड्डा, 7 हथौड़ी, 2 प्लास, 6 डेचा क्रेड, 2 इंजन, 2 डाई मशीन और अन्य उपकरण के साथ हथियार बनाने के पूरे सेटअप को पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में मुफस्सिल थाना (कांड संख्या-109/26) में मामला दर्ज किया गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस चार जगहों से अवैध फैक्ट्री पकड़ी है. गौतम मंडल एवं सिंदू उर्फ सन्नू मंडल के घर एक फैक्ट्री, बिजली कुमारी के घर एक फैक्ट्री, रुकमणी देवी के घर एक फैक्ट्री और राहुल कुमार छोटी यादव के घर एक फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार राहुल कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. इसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना (कांड संख्या-126/23) में पूर्व से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. पूछताछ के क्रम में प्राप्त जानकारी के आधार पर अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed