Patna: मुंगेर जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. वायरल वीडियो में यह बात सामने आई थी कि अवैध शराब जब्त किए जाने के बावजूद मामले में कोई प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई थी. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इसकी जांच अंचल पुलिस निरीक्षक (मुफस्सिलल अंचल) से कराई गई. प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारियों का आचरण संदिग्ध पाया गया.

संदिग्ध आचरण के आरोप में मुफस्सिल थाने में पदस्थापित दरोगा (एसआई) राजेश शर्मा और मो० नुरैन अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान दोनों को केवल सामान्य जीवन यापन भत्ता देय होगा.

थानाध्यक्ष पर भी मंडराया गाज का खतरा

इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष की संलिप्तता की गहराई से जांच करने के लिए डीएसपी मुख्यालय को जांच रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. डीएसपी की जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed