Patna: मोतिहारी जिले की ढाका थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान स्थित आपराधिक व आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी के पास से बरामद मोबाइल में आतंकी गतिविधियों से जुड़े वीडियो, फोटो और देशविरोधी सामग्री/रील्स मिली हैं. गिरफ्तार आरोपी मो० सेयाज आलम ढाका थाना क्षेत्र के बीसमरहिया का रहने वाला हैं.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पाकिस्तान स्थित आतंकी और आपराधिक नेटवर्क के संपर्क में है. सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने बीसमरहिया गांव के पास छापेमारी की. इस दौरान पुलिस को देखते ही एक संदिग्ध भागने लगा, भाग रहे संदिग्ध मो सेयाज आलम को खदेड़कर दबोच लिया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक रेडमी एंड्रॉइड मोबाइल बरामद किया गया.

पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी और अली गुज्जर से संपर्क

पूछताछ और मोबाइल के डिजिटल साक्ष्यों की जांच में यह बात सामने आई कि गिरफ्तार सेयाज आलम सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के गैंगस्टर ‘शहजाद भट्टी’ नेटवर्क से जुड़े ‘अली गुज्जर’ के सीधे संपर्क में था. फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed