Ranchi: सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के ओड़गा ओपी अंतर्गत एक युवती के घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी एनेम लुगुन ओड़गा ओपी क्षेत्र का रहने वाला है.

पुलिस के अनुसार 26 सितंबर को पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया कि वह घर में अकेली थी. इसी दौरान आरोपी उसके घर में घुस आया और दरवाजा अंदर से बंद कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने लगा. पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया. पीड़िता के आवेदन के आधार पर जलडेगा (ओड़गा ओपी) (कांड संख्या 56/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एनेम लुगुन को गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed