Ranchi: हजारीबाग जिले की पद्मा ओ०पी० पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पद्मा ओपी गेट के पास एक ग्रे रंग की इनोवा कार (JH10J-7960) से भारी मात्रा में नकली अवैध विदेशी शराब बरामद की है और दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में जमशेदपुर जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी करनडीह निवासी एस० बैंकटरमन मूर्ति औऱ बिहार के मोतिहारी जिले क बरियारपुर थाना क्षेत्र के मजुराहा निवासी गुड्डू आलम का नाम शामिल है.

हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक इनोवा गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब लादकर बिहार ले जाई जा रही है. सूचना पर पद्मा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने पद्मा ओपी गेट के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध इनोवा गाड़ी को रोकने का इशारा किया गया, तो चालक ने गाड़ी लेकर भागने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस बल के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को घेरकर रोक लिया और उसमें सवार दो आरोपी एस बैंकटरमन मुर्ति और गुड्डू आलम को धर दबोचा. गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 33 पेटियों में कुल 732 पीस ‘CLASSIC OLD HABBIT WHIKY’ (375 ML की 28 पेटी – 672 पीस एवं 750 ML की 05 पेटी – 60 पीस) बरामद की गई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह नकली शराब धनबाद के बरवाअड्डा क्षेत्र के मुकेश कुमार से लेकर बिहार में बेचने जा रहे थे. पुलिस के अनुसार, इस नकली शराब गिरोह के संचालक पर पहले भी मामले दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed