Patna: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा-सलेमपुर रोड पर कोचिंग से लौट रही स्नातक की छात्रा के साथ एक ऑटो चालक द्वारा छेड़खानी का प्रयास करने का मामला सामने आया है. छात्रा ने खुद को बचाने के लिए चलती ऑटो से छलांग लगा दी, जिससे उसके सिर में हल्की चोट आई है. घटना के तुरंत बाद पीड़िता ने इमरजेंसी नंबर डायल-112 पर सूचना दी. सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर पीड़िता से मामले की जानकारी ली. इसके बाद छापेमारी करते हुए पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को दबोच लिया. गिरफ्तार आरोपी विजय चौरसिया रफ मस्तो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बखरिया का रहने वाला है.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दिनांक 26 सितंबर की है. छात्रा कोचिंग पढ़कर ऑटो से वापस घर लौट रही थी. इसी दौरान ऑटो चालक ने उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और चलती ऑटो से नीचे कूद गई.
भोजपुर पुलिस महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 पर दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed