Patna: वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजासो में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतकों में एक सेना में कार्यरत जवान भी शामिल है. पुलिस के अनुसार घटना में संलिप्त आरोपी की पहचान हो चुकी है. उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद में केला काटने को लेकर विवाद हुआ. इसी दौरान मुनारिक राय एवं उनके पुत्र जितेंद्र कुमार की उनके ही पाटीदारों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई. जितेंद्र कुमार सेना में कार्यरत थे. घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की. घटना की गंभीरता को देखते हुए वैशाली एसपी ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ सदर-1 भी उपस्थित रहे. मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है.
