Patna: सुपौल पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. भीमपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर ऑटो से 100 किलोग्राम गांजा बरामद किया. मौके से 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अपराधी भागने में सफल रहा. गिरफ्तार तस्कर में मो० जाबीर और इंतजार आलम का नाम शामिल है. दोनो आरोपी बलुआ बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. मौके पर से 100 किग्रा गांजा, ऑटो और बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार 27 मई को भीमपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ऑटो से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी होने वाली है. सुपौल एसपी के निर्देश पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में ऑटो की तलाशी ली गई. ऑटो से 100 किग्रा गांजा बरामद हुआ. मौके से 1 ऑटो और 1 बाईक जब्त की गई. तीसरा अपराधी भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है. गिरफ्तार तस्करों से नेटवर्क, आपराधिक इतिहास और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed