Ranchi: चतरा के ईटखोरी थाना पुलिस भुरकुण्डा जंगल में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायाडीह निवासी अशोक पासवान के पास से 30.31 ब्राउन शुगर और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
चतरा एसपी को मिली गुप्त सूचना पर ईटखोरी चतरा रोड स्थित भुरकुण्डा जंगल के मैदान से एक तस्कर को 30.31 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. एसपी सूचना मिली थी कि भुरकुण्डा जंगल के मैदान में एक व्यक्ति द्वारा अवैध ब्राउन शुगर का खरीद-बिक्री का धंधा किया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईटखोरी चतरा रोड स्थित भुरकुण्डा जंगल के मैदान में घेराबंदी कर छापा मारा. इस दौरान मौके से गिद्धौर थाना क्षेत्र के मायाडीह निवासी अशोक पासवान को पकड़ लिया गया. आरोपी अशोक पासवान की तलाशी लेने पर उसके पास से 30.31 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. इस संबंध में ईटखोरी थाना में कांड सं0-68/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.
