Ranchi: लातेहार पुलिस ने 5.73 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में लातेहार थाना क्षेत्र के सोनू सिंह उर्फ भगत, रितेश सिंह, छतीस सिंह, तबासीर खान फैजान खान और एक विधि विरूद्ध बालक शामिल है. आरोपी के पास से 5.73 ग्राम ब्राउन शुगर, दो बाईक, एक स्कूटी, 14140 रूपया नगद और 7 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनासर बीते रात लातेहार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जिले में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. विभिन्न स्थानों के युवक ब्राउन शुगर के कारोबार में संलिप्त हो गए हैं. सूचना मिली कि कई युवक आज ब्राउन शुगर खरीदकर रिचीगुटा की तरफ से बाईक/स्कूटी पर सवार होकर मोंगर मोड़ होते हुए लातेहार शहर की ओर आने वाले हैं. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत पूरी तैयारी कर मोंगर मोड़ के पास घेराबंदी की. मोंगर मोड़ के पास से दो बाईक एवं एक स्कूटी पर सवार 6 युवकों को रोका गया. जांच के दौरान सभी युवकों के पास से पुड़िया में ब्राउन शुगर बरामद हुआ. आरोपी को गिरफ्तार किया गया, वही विधि विरुद्ध बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed