Ranchi: चतरा पुलिस ने टीपीसी के दो हार्डकोर सदस्य को गिरफ्तार किया है. चतरा एसपी के दिशा-निर्देश पर संगठित अपराध व नक्सल कांडों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टंडवा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई थी. इसी क्रम में पिपरवार थाना (कांड संख्या-23/25) में दर्ज मामले में फरार चल रहे टीपीसी के दो वांछित सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार उग्रवादी में मसी तिग्गा और किरण नगडवार का नाम शामिल है. दोनो टंडवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. दोनो उग्रवादी का आपराधिक इतिहास रहा है. मसी तिग्गा के विरुद्ध टंडवा, पिपरवार और खलारी थाना में 10 मामले दर्ज है. जबकि किरण नगडवार के विरुद्ध टंडवा पिपरवार थाना में चार मामला दर्ज है.
