Ranchi: गैंगस्टर को रंगदारी का पैसा वसूलकर पहुंचाने वाले दो गुर्गा को हथियार के साथ जमशेदपुर स्थित खरकई रेलवे ब्रीज के पास से जुगसलाई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में रौशन सिंह और दीपक सिंह का नाम शामिल है. दोनो जुगसलाई थाना क्षेत्र के गौशाला नाला रोड का रहने वाला है. आरोपी के पास से देशी कट्टा, चार गोली और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी को सुचना प्राप्त हुआ कि जुगसलाई थाना क्षेत्र के खरखई रेलवे ब्रीज के पास कुख्यात गैंगस्टर मनीष सिंह गिरोह के कुछ सदस्य शहर के व्यावसायियों को डरा धमका कर रंगदारी वसूलने की नियत से अवैध हथियार के साथ भ्रमण शील हैं. जिसे त्वरीत कारवाई करने पर हथियार के साथ रंगे हाथ पकड़ा जा सकता हैं. मनीष सिंह गिरोह के ये सदस्य मनीष सिंह के द्वारा जुगसलाई एवं जमशेदपुर के अन्य कई व्यापारियों को धमकी देने के बाद रंगदारी का पैसा वसूली कर मनीष सिंह को पहुँचाते हैं करीब आधा दर्जन लड़को का एक ग्रुप हैं. आज भी ये लोग रंगदारी वसूलने के लिए ही अवैध हथियार के साथ घूम रहे हैं. सूचना पर जुगसलाई थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल छापामारी के क्रम में गरीब नवाज कॉलोनी के पास खरकई रेलवे ब्रीज के पास दो संदिग्ध को पकड़ा. तलाशी के क्रम में देशी कट्टा और चार गोली बरामद किया गया. इस संबंध में जुगसलाई थाना (कांड संख्या-12/26) में मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गए आरोपी रौशन सिंह और दीपक सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध जुगसलाई और सोनारी थाना में चार मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed