Patna: 50-50 हजार का ईनामी दो कुख्यात अपराधी को एसटीएफ और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया है. गिरफ्तार कुख्यात अपराधी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कल्पुनगर निवासी चोचा उर्फ आलोक सिंह और बुनियादगंज थाना क्षेत्र के भुआलपुर निवासी पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह का नाम शामिल है.

गया जिला के कुख्यात अपराधियों में शामिल अपराधी चोचा उर्फ आलोक सिंह एवं पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने वजीरगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया. दोनो अपराधी के गिरफ्तारी के लिए गया पुलिस के द्वारा पारंपरिक तथा तकनीकी माध्यमों से आसूचना संकलित कर लगातार छापामारी की जा रही थी. साथ ही चोचा उर्फ आलोक सिंह के उपर 50,000 रू० एवं पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह के उपर भी 50,000 रू0 का ईनाम की घोषणा कराई गई थी. इसी क्रम में विशेष टीम को आसूचना प्राप्त हुई कि जिला के कुख्यात अपराधियों में शुमार 50,000 रू० का ईनामी अपराधी चोचा उर्फ आलोक सिंह एवं पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आया हुआ है, जो वर्तमान में कई मामले में फरार चल रहा है. सूचना पर विशेष टीम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर दोनो कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया. चोचा उर्फ आलोक सिंह और पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध 19 मामला दर्ज है.

बता दे कि 25 नवम्बर 2024 को आरोपी ने एक युवक का मानपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गोली मारकर हत्या कर दिया था. मृतक के चाचा के बयान पर मुफस्सिल थाना (कांड संख्या-1038/24) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में चोचा उर्फ आलोक सिंह एवं पलटन सिंह उर्फ रेयान सिंह की संलिप्तता हत्या मामले में पायी गई थी. दोनो गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था. पूर्व में इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेजा जा चूका है. पुलिस दबिश के भय से दो आरोपी न्यायालय के समक्ष सरेंडर कर दिया है. अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *