Ranchi: चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई. टोंटो थाना क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में चल रहे मुठभेड़ में दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है. बताया जा रहा है कि एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की तलाश में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ हुई है.

जानकारी के मुताबकि सूचना मिली थी कि सारंडा इलाके में प्रतिबंधित नक्सली संगठन के मिसिर बेसरा समेत कुछ बड़े नेता और दस्ता सक्रिय हैं. सूचना पर जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों ने एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू किया. नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने फायरिंग किया. मुख्यालय से भी अतिरिक्त जवान को भेजा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed