Ranchi: थार रॉक्स से कुचलकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार चुटिया थाना क्षेत्र के अमरावती कॉलोनी का रहने वाला है. मौके पर से थार रॉक्स और एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार एवं मृतक धर्मेन्द्र कुमार की पुरानी दोस्ती थी. किसी कारण दोनो के बीच तनाव उत्पन्न हो गया. पैसा को लेकर दोनो के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ था. इसी बीच अमरावती कॉलोनी चुटिया में एक गृहप्रवेश का कार्यक्रम था, जिसमें मृतक धर्मेन्द्र कुमार और आरोपी अतुल चड्डा अपने एक दोस्त के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुआ था. वहीं पर दोनो के बीच में पुनः गाली गलौज एवं विवाद हुआ. अतुल चड्डा आवेश में आकर अपने एक दोस्त के साथ थार रॉक्स को तेजी से चलाकर जान मारने के नियत से धर्मेन्द्र कुमार पर चढ़ा दिया और भागने के क्रम में 6 और आदमी को भी जख्मी कर दिया. जिसमें धर्मेन्द्र कुमार की मौत हो गया.

मामले के जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि वादी रामाश्नय शर्मा के टंकित आवेदन के आधार पर बडे लड़के धर्मेन्द्र कुमार को काला रंग के थार रॉक्स गाड़ी से कुचलकर हत्या करने एवं अन्य 06 व्यक्तियों को जख्मी करने के आरोप में अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार के विरूद्ध चुटिया थाना (कांड सं0-22/26) में मामला दर्ज किया गया. आरोपी अतुल चड्डा को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया. अतुल चड्डा उर्फ आयुष कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व से चुटिया थाना में एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed