Ranchi: चक्रधरपुर-चाईबासा रोड पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर भाग रहे दो अपराधी को चाइबासा के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोरोई निवासी बुधलाल अंगरिया और टोकलो थाना क्षेत्र के झरझरा निवासी बिरसा गागराई का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, एक गोली और दो स्मार्ट फोन पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि चक्रधरपुर-चाईबासा एनएच-75 स्थित शारदा रोड पर दो युवकों के द्वारा दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई है. सूचना पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुँची तो दोनो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी के पास से लोडेड पिस्टल बरामद किया गया. दोनों आरोपीने अपना-अपना स्वीकारोक्ति बयान में अपना अपराध स्वीकार किया. इस संदर्भ में मुफ्फसिल थाना (कांड सं0-123/25) में मामला दर्ज किया गया. बुधलाल अंगरिया के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना में पूर्व से एक मामला दर्ज है.
