Ranchi:  रामगढ़ के पतरातू थाना पुलिस घटना को अंजाम देने के लिये जुटे पांडेय गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शामिल आरोपी के भतीजा के साथ वॉलीबॉल खेलने को लेकर हुए लड़ाई-झगड़ा का बदला लेने के लिए योजना बना रहा था. जिसे पुलिस दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधी में इरफान उर्फ रेहान उर्फ छोटू और राजेश साव उर्फ आर्यन का नाम शामिल है. दोनो पतरातू थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से 7.65 एमएम का एक देशी पिस्टल, एक गोली और आईफोन पुलिस ने बरामद किया है.

बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए रामगढ़ एसपी ने बताया कि 14-15 अक्टूबर की रात करीब 00:25 बजे गुप्त सूचना मिली कि पतरातु थाना क्षेत्र के ग्राम साकुल स्थित आम बगीचा में संगठित अपराध के कुछ लोग एकत्रित होकर किसी बडी घटना को अंजाम देने की षड्यंत्र पूर्वक योजना बना रहे है. सूचना पर पतरातू एएसपी-सह एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल साकुल स्थित आम बगीचा पहुँच कर छापामारी किया. छापामारी के क्रम में पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगा. भाग रहे आरोपी में इरफान और राजेश साव को खदेड़कर पकड़ा गया. 4 आरोपी  रात का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा. तलाशी लेने पर हथियार, गोली बरामद किया गया. सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि हमलोग संगठित अपराध से जुड़े पाण्डेय गिरोह के सदस्य है. पतरातु ब्लॉक निवासी स्व० जुगेश राम के बेटा विशाल राम के द्वारा राजेश साव के भतीजा आकाश कुमार के साथ वॉलीबॉल खेलने को लेकर संध्या को लड़ाई-झगड़ा हुआ था. इस संबंध में पतरातु थाना (काण्ड सं0-248/25) में मामला दर्ज है. आकाश कुमार के साथ हुए लड़ाई झगड़े को लेकर देर रात बदले की भावना को लेकर एवं पाण्डेय गिरोह का दहशत कायम रखने के लिए जानलेवा हमला करने का षड़यंत्र पूर्वक योजना बना रहे थे. इस संबध में पतरातु थाना (कांड संख्या-249/2025) में मामला दर्ज किया गया है. अन्य आरीप के विरूद्ध छापामारी जारी है. इरफान उर्फ रेहान उर्फ छोटू का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध बड़कागांव, बरकाकाना (रेलवे) थाना के साथ पतरातु थाना में मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *