Patna: पेट्रोलियम पदार्थों की बचत व पर्यावरण संरक्षण को लेकर पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश ने विभागीय पदाधिकारियों और कर्मियों से प्रत्येक शुक्रवार को कार्यालय आने-जाने के लिए सार्वजनिक वाहन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल या पैदल चलने को प्राथमिकता देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की प्रेरणा से राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण और तेल आयात में कमी लाने की दिशा में सक्रिय प्रयास कर रही है. इसी क्रम में विभाग भी अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए इस पहल को आगे बढ़ाएगा.

कार्यालय पैदल आने पर होगा सम्मान

मंत्री ने कहा कि साइकिल या पैदल कार्यालय आने वाले कर्मियों का स्वागत व प्रोत्साहन भी किया जाएगा. इससे न केवल ईंधन की बचत में मदद होगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण व स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. मंत्री ने स्पष्ट किया कि शारीरिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति अपनी सुविधा व स्वास्थ्य के अनुरूप यात्रा कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *