Ranchi: पलामू पुलिस के नवाबाजार थाना पुलिस दो चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी 13 अक्टूबर की रात बसना में पहले गोविन्द राम का टेम्पू (JH03H 1264) चोरी किया और उसी वाहन से उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय पहुँचा. विद्यालय के आईसीटी लैब रुम कम्प्यूटर उपकरण चोरी किया इसके बाद आयुष पाण्डेय उर्फ चान्सी के घर के पास स्थित सरकारी शौचालय में छिपा दिया. गिरफ्तार अपराधी में अभय कुमार राम और दीप रंजन पाण्डेय उर्फ छोटु पाण्डेय का नाम शामिल है. दोनो आरोपी नावाबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर टेम्पू (JH03H 1264), 10 मॉनिटर, 7 कीबोर्ड, 1 सीपीयू, 1 प्रिंटर, 1 स्टेब्लाइज़र और 12 वोल्ट की 8 बैटरी पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर को गोविन्द राम के लिखित आवेदन के आधार पर नावाबाजार थाना (कांड सं081/25) में टेम्पु चोरी का मामला दर्ज किया गया. साथ ही बसना उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय प्रधानाध्यापक अशोक कुमार महतो के लिखित आवेदन के आधार पर नावाबाजार थाना (कांड सं082/25) अज्ञात चोर के विरूद्ध विद्यालय के आईसीटी लैब रूम से उपकरण चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन के लिये पलामू एसपीने पाण्डु अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. अनुसंधान के क्रम में अभय कुमार राम, दीप रंजन पाण्डेय उर्फ छोटु पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया. पुछताछ के क्रम में दोनो आरोपी ने बताया कि ये आयुष पाण्डेय उर्फ चान्सी, आयुष कुमार तिवारी के साथ मिलकर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के लैब रूम से कम्प्युटर तथा अन्य उपकरण चोरी करने की योजना बनाया. योजनानुसार घटना की रात टेम्पु चोरी किया. उसके बाद चारो मिलकर टेम्पु से उत्क्रमित + 2 उच्च विद्यालय गए, वहाँ से कम्प्युटर उपकरण चोरी कर उसी टेम्पु से लाकर आयुष पाण्डेय उर्फ चान्सी के घर के पास बने हुए सरकारी शौचालय में छुपा दिया. आऱोपी के निशानदेही पर चोरी का समान बरामद किया गया. दीप रंजन पाण्डेय टेम्पु चोरी करने में दो बार एवं रंगदारी के मामले में एक बार जेल जा चुका है. अन्य आरोपी के विरूद्ध छापामारी की जा रही है.
