Ranchi: खूंटी के कचहरी परिसर स्थित तीन दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही कई मामले का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार आरोपी में नितिन नायक और विक्रम नायक उर्फ सुकराल का नाम शामिल है. दोनो आरोपी खूँटी थाना थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के पास से दो ब्लुटूथ स्पीकर, हथौड़ी, एक पैकेट मौजा, 2069 रुपये नगद और दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त रॉड पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 7-8 अप्रैल की रात खूँटी थाना क्षेत्र के कचहरी परिसर स्थित सुधीर जेरोक्स, कुण्डू जेरोक्स एवं संजय टेलीफोन बूथ नामक दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब 2100 रूपये, ब्लूटुथ स्पीकर, एक पैकेट मौजा एवं हथौड़ी की चोरी कर फरार हो गया. इस संबंध में सुधीर सिंह के लिखित शिकायत के आधार पर खूँटी थाना (काण्ड सं0-51/26) में मामला दर्ज किया गया. चोरी की घटना के रोकथाम एवं मामले के उद्भेदन के लिए खूँटी एसपी के निर्देश पर एक संयुक्त छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल कार्रवाई करते हुए दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी  ने अपने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस चोरी की घटना के अलावे हाल के दिनों में घटित चोरी की घटना 21 फरवरी 2026 को तमाड़ रोड में पुराना बस स्टैण्ड के विदेशी शराब दुकान से 1,83,400 रूपये की चोरी, 8 मार्च 2026 को डाक बंगला रोड स्थितं वकील प्रदीप कुमार गंझू के घर से 65,000 रूपये की चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार किया है. आरोपी के निशानदेही पर चोरी का सामान को जप्त किया गया. दोनो आरोपी वर्ष 2023 एवं 2024 में चोरी के आरोप में जेल जा चुका है. नितिन नायक और विक्रम नायक उर्फ सुकराल का अपराधिक इतिहास रहा हैं आऱोपी के विरुद्ध खूँटी थाना में 10 मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed