Ranchi: हटिया बाजार एवं भीड़ वाला इलाके में बाईक चोरी कर कम दाम में बेचने वाला दो आरोपी को गोड्डा के ठआकुरगंगटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो0 सफीक मंसुर उर्फ कैला और सोहित कुमार यादव का नाम शामिल है. दोनो आरोपी ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर चार बाईक पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राहुल कुमार झा का अपाची (JH18M4650) परासी चौक से चोरी हो गया था. इस संदर्भ में ठाकुरगंगटी थाना (कांड सख्या-08/26) में मामला दर्ज किया गया. आरोपी की गिरफ्तार के लिए एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मो० सफीक मंसुर उर्फ कैला से आवश्यक पूछताछ किया गया. आरोपी ने बताया कि ये एवं सोहित कुमार याद तथा अन्य के साथ मिलकर ठाकुरगंगटी, मेहरामा, बोआरीजोर के विभिन्न हटिया बाजार एवं भीड़ वाला ईलाका से बाईक चोरी करते है एवं कम दाम में बेचते है. आरोपी के निशानदेही के आधार पर विभिन्न मामले में चोरी का चार बाईक बरामद किया गया. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed