Ranchi: शराब नही देने के चलते दुकान में फायरिंग की घटना को अंजाम देने में शामिल तीन अपराधी को रांची अनगड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा मुसंगू पुड़ीटोला निवासी देव सिंह मुंडा, मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के खलारी बाजार टांड निवासी गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकाम रोड नं-3 के रहने वाले भोलू सोनी उर्फ भोलू वर्मा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी रिवाल्वर, एक देशी कट्टा, 19 गोली, 4 मोबाईल और एक पल्सर बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 3 मार्च को समय करीब 21:30 बजे रात्रि को सूचना मिली कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के गेतलसूद बाजार में स्थित अनुज्ञप्ति प्रदत शराब की कम्पोजिट दुकान पर तीन अपराधियों द्वारा फायरिंग किया जा रहा है. सूचना पर सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ग्राम-जोन्हा मुर्गी पोल्ट्री फोर्म के पास पहुँचकर छापामारी करते हुए देव सिंह मुंडा, गौतम यादव उर्फ गोल्डन यादव और भोलू सोनी उर्फ भोलू वर्मा को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से एक देशी रिवाल्वर, एक देशी कट्टा तथा 19 गोली, 4 मोबाईल तथा एक पल्सर बाईक बरामद किया गया. आरोपी से पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि आरोपी ने 3 मार्च गेतलसूद शराब दुकान जाकर वहां के स्टाफ को धमकाते हुए शराब की बोतल की मांग करने लगा तो उनके द्वारा शराब नहीं देने पर उनसे गाली-गलौज करते हुए उनपर फायरिंग कर दिया. कर्मचारी किसी तरह अपने आपको कांउटर के पीछे छिप कर अपनी जान बचायें. देव सिंह मुंडा, गौतम यादव और भोलू सोनी का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध अनगड़ा, मैक्लुस्कीगंज, बालुमाथ, चान्हो, सुखदेवनगर और ओरमांझी थाना में 24 मामले दर्ज है.
